तापमान घटने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली

Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी में शनिवार को धूप की तपिश कम रही। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही तापमान में गिरावट के कारण दिन में गर्मी का एहसास कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में 05 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 04 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को सुबह के समय बारिश पड़ने के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। बता दें कि गुरुवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 08 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 06 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *