गुलदार दिखने से दहशत में लोग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कमलेश्वर में बीते रविवार रात को गुलदार दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पूर्व श्रीकोट, पराग डेयरी घसिया महादेव, भक्तियाना और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी नजर आई है, जबकि खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में बुजुर्ग महिला को गुलदार ने निवाला बनाया था। श्रीनगर में प्रतिदिन नौकरी पेशे वाले लोग भी सहमे हुए दिनचर्या निर्वहन कर रहे हैं। स्थानीय जगदीश प्रसाद, चंदन सिंह ने बताया कि रविवार देर रात्रि कमलेश्वर मंदिर के पास दीवार से चढ़ते हुए गुलदार के पंजों के निशान भी देखे गए हैं। कहा कि वन विभाग द्वारा जल्द श्रीनगर क्षेत्र में पिंजरा लगाने की आवश्यकता है। वन विभाग के श्रीनगर रेंजर दिनेश नौटियाल ने बताया कि वन विभाग लगातार नजर बनाये हुए है। गुलदार की चहलकदमी जहां नजर आ रही है, वहां टीम गठित कर जागरूकता के साथ गश्त जारी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *