शावकों के साथ गुलदार दिखने से दहशत में लोग

Spread the love

नई टिहरी : भिलंगना रेंज की हिंदाव पट्टी के अन्थवाल गांव के पास लमडला चिणाई तोक में गुलदार के दो शावकों के साथ दिखाई देने से लोगों मे दहशत है। ग्रामीण प्रेमदत्त अंथवाल ने बताया कि गांव के पास लगभग 20-25 दिन से वस्ती चिणाई से मात्र 50-60 मीटर दूरी पर लमडला नामी तोक में गुलदार अपने दो बच्चों के निवास कर रहा है। उन्होंने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इस संदर्भ में उन्होंने भिलंगना के रेंज अधिकारी को पत्र भी लिखा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *