जगजीतपुर में हाथी आने से दहशत में आए लोग

Spread the love

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर स्थित दो कलोनियों में बुधवार तड़के हाथियों के आने से लोग दहशत में आ गए। वन विभाग की गश्ती टीम ने हाथियों को आबादी क्षेत्र से बाहर निकालकर जंगल की खदेड़ा। तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच श्यामपुर और हरिद्वार रेंज क्षेत्र से निकलकर हाथी जगजीतपुर गांव में आ गए। दो से तीन हाथी जगजीतपुर की माया विहार कलोनी, जबकि दो हाथी राधा एनक्लेव के आबादी क्षेत्र में आ गए। हाथियों को देख लोग घरों में कैद हो गए। सूचना पर पहुंची हरिद्वार लक्सर मार्ग पर गश्त कर रही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए हाथियों को जंगल की ओर भगाया। हरिद्वार वनप्रभाग की हरिद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जगजीतपुर में हाथियों का प्राचीन करिडोर होने के कारण इस क्षेत्र में हाथियों का आवागमन बना रहता है। क्षेत्र में हरिद्वार लक्सर मार्ग पर वन विभाग की टीम 24 घंटे गश्त करती है। बुधवार की तड़के जगजीतपुर में आए हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *