गुलदार के आतंक से दहशत में लोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : दीवारेंज धुमाकोट क्षेत्र के तहत गुजड़ू पट्टी ग्राम जमणधार और धौलियाना में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिस कारण लोग दहशत में है। स्थानीय लोगों ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है
गुलदार कई बार आबादी क्षेत्र में घुसकर पालतू जानवरों को निवाला बना चुका है। इस सप्ताह दो गायों को शिकार बनाया। वहीं, दो दिन पहले गांव के पास सड़क किनारे चरती गाय को भी मार डाला। उससे एक दिन पहले जमणधार गांव की मंथा देवी की गाय को गांव के बीच स्थित गोशाला में मार दिया। गुलदार ने धौलियाना के देशबंधु बिष्ट की खेतों में चरती बकरी को भी निवाला बनाया। पूर्व प्रधान रघुबीर नेगी, ग्रामीण जसवंत सुंद्रियाल, रघुबीर सिंह, कुलदीप, मंथा देवी, जगतराम देवरानी आदि का कहना है कि जंगली जानवरों के आतंक से गांव में मुश्किलें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन जंगली जानवरों के आतंक से गांव के लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *