भूकंप से डोली बंगाल की धरती, इमारतों में रह रहें लोग दहशत में आए

Spread the love

कोलकाता,। जहां एक ओर भूकंप के झटकों से पड़ोसी देश बांग्लादेश हिल गया और कई लोगों की मौत हुई व नुकसान भी हुए है। वहीं महानगर कोलकाता भी भूकंप से हिल गया। झटकों सा सबसे अधिक असर उत्तर व दक्षिण और कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में अधिक
हुआ। ऊंची इमारातों रह रह रहें लोग दहशत में आ गए। कोलकाता में आए में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की गई। वैसे भूकंप का मुख्य केन्द्र बांग्लादेश बताया जा रहा है। बांग्लादेश के अलग-अलग इलाके हिल गए हैं। कूचबिहार में भी झटके महसूस किए गए। साउथ दिनाजपुर में भूकंप महसूस किया गया। माल्दा और नदिया के अलग-अलग इलाकों में भूकंप महसूस किया गया।
कोलकाता में झटके अचानक महसूस होते ही कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में सड़क पर निकल आए। पार्क स्ट्रीट, काकुड़गाछी, बीटी रोड और साल्टलेक जैसे क्षेत्रों में इमारतों से बाहर निकलती भीड़ देखी गई। कुछ स्थानों पर मल्टीस्टोरी इमारतों के निवासियों ने बताया कि झटकों के दौरान कमरे की दीवारें और फर्नीचर हिलते महसूस हुए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने तेज झटकों का अनुभव साझा किया है। कई यूजर्स ने अपने घरों के पंखो के हिलने के वीडियो पोस्ट किए, जबकि कुछ ने सडकों के वीडियो साझा किए जिनमें लोग भय से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। कुछ पोस्ट में ऑफिस और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स खाली कराते हुए भी तस्वीरें साझा की गईं। असम के गुवाहाटी और आसपास के जिलों में भी झटके स्पष्ट महसूस हुए। अचानक आए भूकंप से लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश में इमारतों से बाहर निकल आए। अधिकारियों के अनुसार अभी तक जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप का केंद्र कम गहराई पर होने के कारण झटके अपेक्षाकृत ज्यादा तीव्र महसूस हुए। बहरहाल खबर के लिखे जाने तक बंगाल में भूकंप के झटकों से व्यापक स्तर पर किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिल सकी थी।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *