लाउड स्पीकर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को चेताया

Spread the love

देहरादून। मौसम विभाग की ओर से भारी बरसात के अलर्ट को देखते हुए पुलिस भी एहतियात बरत रही है। नदी तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को पुलिस की ओर से सतर्क किया जा रहा है। एसएसपी देहरादून ने जिले के सभी थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इस क्रम में गुरुवार को ऋषिकेश, डोईवाला, देहरादून, विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाया। नदी किनारे रह रहे लोगों को लाउड स्पीकर से आवाज देकर चेतावनी जारी की गई। एसएसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को नदी तटीय क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। शनिवार को पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त की। लोगों ने बारिश के दौरान नदी किनारे नहीं जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही सभी प्रभारियों को रात और दिन अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *