बहुगुणानगर के लोगों ने उठाई विस्थापन की मांग

Spread the love

चमोली : भू-धंसाव प्रभावित बहुगुणानगर के लोगों ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनसिंह रावत से कर्णप्रयाग में मुलाकात कर विस्थापन की मांग की है। पुष्कर रावत, मनवर रावत, सरला खंडूड़ी, हरिराम, हेरेंद्र बिष्ट, चेतन मनोड़ी, सुधीर नेगी, कमला रतूड़ी, राकेश रावत, गबर सिंह, दीपिका, संतोष, बिंद्रा देवी, सुनीता देवी आदि प्रभावितों ने कहा कि दो साल से बहुगुणानगर मोहल्ले में भू-धंसाव हो रहा है। कई बार भू-वैज्ञानिकों की टीम व आपदा प्रबंधन विभाग के अफसर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं। लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द विस्थापन की मांग करते हुए कहा है कि हर बारिश में स्थानीय निवासी अनहोनी की चिंता व आशंका में घिरे रहते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *