भाटनीकोट के लोगों ने किया कोतवाली में प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। कासनीधार से खुलदौड़ी तक सड़क निर्माण के विरोध में भाटनीकोट के ग्रामीण कोतवाली में धमक गए। यहां अपने मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही आरोप दोहराया कि यह सड़क सिर्फ खड़िया ढुलान के लिए बनाई जा रही है। इससे खड़िया माइन संचालक के अलावा किसी को लाभ नहीं होगा। उन्होंने माइन से मशीन हटाने की मांग की है। साथ ही उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाए जाने का भी खतरा सता रहा है। इस मौके पर लीला खेतवाल, मीना देवी, भावना खेतवाल, जानकी देवी, सीता देवी, पुष्पा देवी, नीमा देवी, मंजू, भारती, रेखा, नंदी आदि मौजूद रहे। इधर कोतवाल कैलाश नेगी ने कहा कि ग्रामीणों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *