बागेश्वर(। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के लोग शुक्रवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मिले। उन्हें बताया कि जिले में जल्द ही जिला स्तरीय अधिवेशन होने वाला है। इसमें राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यकारिणी के लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी से संस्तुति भी मांगी है। जल्द ही कार्यक्रम की तिथि भी घोषित होगी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत के नेतृत्व में संगठन से जुड़े लोग शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी कोंडे से मिले। उन्हें संगठन के भावी कार्यक्रमों के बारे में बताया। पंत ने कहा कि बागेश्वर की भूमि स्वतंत्रता आंदोलन की भूमि रही है। कुली प्रथा का अंत यहां के सरयू के जल का संकल्प लेकर किया गया। इस भूमि पर संगठन जल्द जिला स्तरीय अधिवेशन कराने जा रहा है। इस पर प्रशासन की सहमति देने तथा जिलाधिकारी से कार्यक्रम में मौजूद रहने की मांग की है। पंत ने बताया कि जिलाधिकारी ने अपनी सहमति दे दी है। अब जल्द तिथि घोषित होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वंतत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, सचिव बसंत वर्मा, प्रताप सिंह गड़िया, पंकज डसीला, धर्मानंद जोशी आदि मौजूद रहे।