सड़क की मांग को लेकर गंगोलीहाट के लोगों ने निकाला जुलूस

Spread the love

पिथौरागढ़। 38 दिनों से सड़क के लिए अनशन पर बैठे गंगोलीहाट के लोगों का हौसला आखिरकार जवाब दे गया। अब तक अनदेखी से आहत क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों के युव1ा, बुजुर्ग, बच्चे व महिलाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नगर में विशाल जुलूस निकाला। इसके बाद लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए धरना दिया। कहा लंबे समय से वे सड़क के लिए धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी सुननी वाला कोई नहीं है। कहा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार व प्रशासन लोगों की परेशानी को लेकर किस कदर संजीदा है। बुधवार को गंगोलीहाट के सुरखाल पाठक, सुनखोला, बनेलागांव, दानुरा, चमलेख, धूड़ा, गाड़मे सहित विभिन्न गांवों के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा व बच्चों सहित 500 से अधिक लोग मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित बिष्ट के नेतृत्व में मुख्य बाजार पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने कहा इस सड़क की घोषणा वर्ष 2015 में की गई थी। तब 12 किमी में महज 5 किमी सड़क काटी गई, जिसका उनके लिए कोई औचित्य नहीं है। कहा पिछले 20 सालों से वे सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले 38 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही। सरकार व प्रशासन को उनकी परेशानी से कोई सरोकार नहीं रह गया। कहा सड़क न होने से 7 हजार से अधिक की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीमारों व गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना उनकी मजबूरी बन गया है। कहा सरकार विकास के दावे कर रही है। लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी उनके गांव तक सड़क न पहुंचना इस दावों के खोखलेपन को साबित कर रहा है। इसके बाद लोग तहसील पहुंचे और धरना दिया। उनके धरने को स्थानीय व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया। व्यापार संघ उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल ने कहा 20 वर्षों से यहां के लोगों को कांग्रेस व भाजपा ने बारी-बारी से छला है। लोगों ने कहा अब आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है। जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता वे पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *