डीडीहाट के जीआईसी वार्ड के लोगों ने की पेड़ काटने की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। जीआईसी वार्ड में पुराने पेड़ खतरा बने हैं। अंधड़ से इन पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में दहशत है। क्षेत्र के लोगों ने पेड़ों को काटने की मांग की है।
डीडीहाट जीआईसी के समीप 6 से अधिक पुराने पेड़ खतरा बने हुए हैं। अंधड़ से इन पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है। तीन दिन पूर्व यहां एक पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासी राजेंद्र चुफाल, गिरीश चुफाल, मोहन सिंह कन्याल, भोला चुफाल, धाम सिंह दानू, विमला जोशी ने पेड़ों को काटने की मांग की है। कहा खतरे को देखते हुए वे खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। बच्चों ने आसपास खेलना बंद कर दिया है। पेड़ नहीं काटे गए तो कभी भी बढ़ी घटना हो सकती है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *