गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग

Spread the love

हरिद्वार । किसान राजपाल हत्याकांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खेड़ली ग्रामीण के लोग ट्रैक्टर ट्रली से भरकर बहादराबाद थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने राजपाल के आरोपी बालसिंह के दोनों बेटों की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि हत्या के मुकदमे में आरोपी बालसिंह के दोनों बेटे कपिल और संदेश नामजद हैं। नौ दिन बीतने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक राजपाल सिंह के बेटे मोंटी ने कहा कि उसके पिता की हत्या अकेले उसके चाचा ने नहीं की है। उसके दोनों बेटे घटना में शामिल है। उसके बाद भी पुलिस दोनों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है। बीती 29 मई को राजपाल सिंह अपने गन्ने के खेत में काम कर रहा था। करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी बालसिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि नामजद कपिल और संदेश घर से फरार हैं। जांच जारी है। घटना में अगर दोनों शामिल हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस दौरान मृतक की पत्नी सरोज, विजयपाल, स्नेहपाल, ललिता, शीला, प्रेमवती, मोर सिंह, ओमी, टिंकू, मोंटी, छोटेलाल, नेतराम, अरविंद कुमार, नोटी, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *