श्रीकोट गंगानाली में गुलदार के भय से सहमे लोग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीकोट गंगानाली में गुलदार की दहशत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गुलदार उजाले में घरों के आंगन के पास धमक रहा है। जिससे लोगों को खतरा बना हुआ है। पूर्व सभासद विभोर बहुगुणा ने कहा कि वार्ड नंबर दो में 14 सितंबर को गुलदार प्रात: 10 बजे के समय नत्थी सिंह बिष्ट के घर के आंगन के पास बैठा हुआ था। साथ ही इसी मोहल्ले में गुलदार ने तीन-चार कुत्तों को भी अपना निवाला बना दिया है। उन्होंने इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी श्रीनगर को ज्ञापन देकर क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। जिससे लोगों की दहशत कम हो सके। दूसरी ओर ढिकवालगांव में गुलदार के भय से लोग अभी तक सहमे हुए हैं। हाल ही में गांव के समीप मारे गए गुलदार के बावजूद लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दूसरा गुलदार भी सक्रिय है। दहशत को देखते हुए वन विभाग की टीम भी गांव में ही तैनात है। वन दरोगा जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि टीम की ओर से बराबर गश्त की जा रही हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *