दिल्ली में बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग, 5 डिग्री से नीचे रहा तापमान

Spread the love

नईदिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से बहकर आ रही बर्फीली हवाओं से दिल्ली के लोग ठिठुर गए। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान पर असर पड़ा है।दिल्ली के सफदरजंग में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम की सबसे सर्द सुबह रिकॉर्ड की गई।दिल्ली में ठंड का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि हिमाचल प्रदेश में शिमला का तापमान 3 डिग्री के आसपास है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा आ रही है, जिससे मैदानों में सर्दी बढ़ी है। इससे धूप में ठंड का अहसास हो रहा है।दिल्ली में आने वाले दिनों में शीतलहर की संभावना है क्योंकि तापमान 4 डिग्री से नीचे आने पर शीतलहर की घोषणा की जाती है।दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा में भी गलन बढ़ी है। पंजाब में ठंड को लेकर अलर्ट जारी है।
उत्तर भारत में सर्दी के बीच दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में 16 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई है।बुधवार सुबह चेन्नई और पुडुचेरी में काफी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट औऱ 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।केरल के कई जिलों में 12, 13 और 16 दिसंबर को भारी बारिश का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *