लोग स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे : बिष्ट

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में देवभूमि विज्ञान समिति, उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान परिषद देहरादून व इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एमएस प्रो. रविंदर बिष्ट ने आधुनिक दिनचर्या से बिगड़ रहे स्वास्थ्य को लेकर लोगों को सचेत रहने को कहा।
संजीवनी एक स्वास्थ्य जागरूकता आउटरीच सह कार्यशाला विषय पर आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य समेत कैंसर, मधुमेह, टीबी आदि बीमारियों को लेकर जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. राकेश भट्ट ने ऐतिहासिक साहित्य और सभ्यता के विकास में स्वास्थ्य व चिकित्सा पर विशेष जोर दिया। कहा कि आधुनिक दौर की दिनचर्या से विभिन्न प्रकार की बीमारियां लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रही है। इस मौके पर परिसर प्रो. प्रभाकर प्रसाद बडोनी, सहायक प्रो. डॉ. रोहित महार, सहायक प्रो. डॉ. सुरिंदर पुरी, सहायक प्रो. डॉ. रविंदर कुमार, प्रो. यूसी गैरोला, प्रो. अनिता रुडोला, प्रो. रेखा नैथानी, डॉ. सीवी कोटनाला, मुकेश रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *