तमिलनाडु के सलेम रेलवे जंक्शन पर वंदे भारत के ऊपर लोगों ने बरसाए फूल, पीएम बोले- शानदार स्वागत!

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय रेलवे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस की उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को तमिलनाडु में वंदे भारत एक्सप्रेस का आगाज हुआ है। इस मौके पर राज्य के सलेम रेलवे जंक्शन पर पहुंचकर वहां के लोगों ने वंदे भारत का भव्य स्वागत किया।
तमिलनाडु में पत्र सूचना कार्यालय के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों के हर्सोल्लास की जमकर तारीफ की। पीएम ने सलेम में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए लोगों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में, भीड़ ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर ढेर सारे फूल बरसाए। यही नहीं, वहां मौजूद लोगों को “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सलेम रेलवे जंक्शन पहुंचने पर लोगों द्वारा वंदे भारत का शानदार स्वागत किये जाने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के गौरव को दर्शाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलग-अलग जगहों पर इस तरह का उत्साह आमतौर पर देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *