कौशिक को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

Spread the love

हरिद्वार। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जन्मदिन के अवसर पर उनको बधाई देने वालों का तांता उनके खन्नानगर स्थित कार्यालय में लगा रहा। सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ता विधायक मदन कौशिक को उनके जन्मदिन की बधाई देने उनके कार्यालय पर पहुंचे।
स्वामी नारायण आश्रम के संचालक स्वामी आनन्द बल्लभ शास्त्री महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में मदन कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के संचालक संत हिमांशु ने कहा कि अपनी मिलनसारिता व विनम्र स्वभाव के बल पर मदन कौशिक जनता के दिलों पर राज करते हैं। कौशिक को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा पार्षद के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू, पार्षद अनिरुद्घ भाटी, पूर्व सभासद विमल दयानी, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद लोकेश पाल, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, पार्षद राजेन्द्र कटारिया, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद मोनिका सैनी, पार्षद आशा सारस्वत, पार्षद निशा नौडियाल, पार्षद नेपाल सिंह, पार्षद विनित जौली, पार्षद प्रशांत सैनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, जिला महामंत्री विदित शर्मा, आकाश भाटी, सुमित श्रीकुंज, प्रीत कमल, सचिन बेनीवाल, राकेश नौडियाल समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर के नेतृत्व में लघु व्यापारियों ने विधायक मदन कौशिक को जन्मदिन के अवसर पर फूल माला पहनाकर बधाई दी। रोड़ी बेलवाला संगठन मंत्री चंद्र प्रकाश ने कहा लघु व्यापारियों के लिए विधायक हमेशा खड़े रहते हैं और लघु व्यापारियों के लिए अच्छा कार्य करते हैं ।
जन्मदिन पर कही भंडारा तो कही कटे केकरू भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक मदन कौशिक के जन्मदिन के मौके पर शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। रात 12 बजे खन्ना नगर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया। बुधवार को अजरानंद अंध महाविद्यालय भूपतवाला में फल वितरण और भोजन वितरण कार्यक्रम रखा गया। इसके अलावा भी कई जगह कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
भाजयुमो नेता विदित शर्मा ने कहा कि कौशिक का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया। स्वामी श्यामानंद महाराज ने दीर्घायु की कामना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद दिया। आकाश भाटी ने कहा कि सबसे अधिक हरिद्वार का विकास कौशिक ने किया है। इस मौके पर सीताराम बडोनी, रामअवतार शर्मा, सनी गिरी, दिनेश शर्मा, उमेश भारद्वाज, चिराग भाटिया, लक्की भारद्वाज, संजू सुल्तान, धीरज, विमल ठाकुर,भोलू, राकेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *