लकवा ग्रस्त लोगों को मिलेगी फिजियोथेरेपी की सुविधा

Spread the love

ऋषिकेश। सामुदायिक भवन मायाकुंड में पैरालिसिस एवं स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों को अब फिजियोथैरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने फिजियोथैरेपी मशीन स्थापित की है। मंगलवार को नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने मायाकुंड स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान ने फिजियोथैरेपी मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं समाज के जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यहां एक अत्याधुनिक फिजियोथैरेपी मशीन स्थापित की गई, जिससे विशेष रूप से पैरालिसिस (लकवा) एवं स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों को लाभ मिलेगा। यह मशीन मरीजों के पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) में सहायक सिद्ध होगी। मौके पर ट्रस्ट की सह-संस्थापक नुपुर गोयल, एम्स के चिकित्सक डा. राजकुमार यादव, डॉ. अनीता कंसल, डॉ. ऋतु प्रसाद, डॉ. सुनील थपलियाल, पंकज गुप्ता, सतीश अग्रवाल, अशोक अरोड़ा, भगवती प्रसाद, राजीव गर्ग, डीबीपीएस रावत, बिंदिया अग्रवाल, भावना सिंधी, मनजीत कोर डंग, छम़ा व्यास, ममता, रविन्द्र किशोर शास्त्री, राजीव खत्री, दीपक नारंग, पूनम अरोड़ा, सागर, शिखा पाल, अंजना, लक्ष्मी, पुष्पा, करीना, गरिमा, भावना गुप्ता, अस्प्रीत कौर, उन्नति, अक्षत गोयल, अंशुमन नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *