सड़क के लिए लोगों ने ईई को घेरा

Spread the love

 

चमोली। थराली व घाट विकासखंड को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रुइसाण से तेलाण मोटरमार्ग के निर्माण में हो रही देरी और इसके कारण यातायात सुविधा से वंचित रुईसाण गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। मौके पर ग्रामीणों ने ईई के विरोध में नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने ईई को ज्ञापन भी सौंपा। दरअसल थराली व घाट विकासखंड को यातायाता सुविधा से जोड़े जाने के लिए अस्सी के दशक से इस विकासखंड के सोल क्षेत्र के लोग आंदोलित हैं। जनता की मांग पर इस सड़क के निर्माण की सरकारों के द्वारा समय-समय पर स्वीतियां जारी की गई किंतु निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया हैं। जिसके कारण रुइसाण गांव के अधिकांश ग्रामीण यातायात सुविधा से वंचित हैं। निर्माण कार्य शुरू करवाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता का घेरा। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि बहुप्रतीक्षित रुइसाण-तेलाण साढ़े आठ किमी मोटर सड़क के निर्माण की पिछले वर्ष एक बार फिर से राज्य सरकार ने स्वीति दे दी हैं। इसके विरुद्घ ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज विभाग में जमा कर दिए हैं। बावजूद इसके अभी तक संयुक्त निरीक्षण तक नही हो पाया हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि इस मोटर के निर्माण के बाद रुइसाण गांव के यातायात से वंचित ग्रामीणों के साथ ही पिंडर घाटी के थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ विकासखंडों के साथ ही नंदानगर घाट की जनता को भारी लाभ मिलना तय है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल तमाम आवश्यक कार्रवाई पूरी कर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तों मजबूरन ग्रामीणों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य द्गिंबर प्रसाद देवराड़ी, मोहन सिंह सोलवासी हरीश सोलियाल, उप प्रधान पप्पू सोलियाल, कैलाश रावत, गणेश सोलियाल, नरेंद्र रावत, महिपाल सिंह रावत, ईश्वरी प्रसाद देवराड़ी आदि मौजूद थे।
बोले अधिकारीरू लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता अजय काला ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। अप्रैल माह में इसका संयुक्त निरीक्षण कर तेजी के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *