सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंक रहे लोग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के प्रयासों के बावजूद कुछ असामाजिक तत्व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंककर व्यवस्था को बिगाड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। बार-बार नगर निगम द्वारा अनुरोध किए जाने के बावजूद इस तरह की हरकतों पर लगाम नहीं लगने पर नगर निगम ने सीसीटीवी के माध्यम से मिल रहे वीडियो का सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना शुरू कर दिया है।
दो दिन पूर्व श्रीकोट स्थित गैस गोदाम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लोगों द्वारा घरों का कूड़ा फेंकने का मामला सामने आया। इससे पूर्व भी नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर लोग चुपके से घरों का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर डालते हुए देखे गए हैं। मेयर आरती भंडारी का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण किया जा रहा है। पर्यावरण मित्र प्रतिदिन घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं और कूड़ा वाहन भी पूरे शहर में संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग चेतावनी के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहचान में आने पर ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपने घरों का कूड़ा सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकने और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *