लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार : आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से घमंडपुर वार्ड नंबर 29 में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
आयोजित शिविर का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत व उनकी पत्नी अनीता रावत ने किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के शिविर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलती है। पार्षद अमित नेगी ने कहा कि शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर योगाचार्य शोभा रावत, डा. सुमित प्रधान, अमित कंडवाल, सतीश कोहली, सुनील कुमार, उम्मेद सिंह, रोशन सिंह, उर्मिला देवी, कृष्णा देवी, धीरेंद्र पटवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *