मोहकमपुर में छह घंटे बिजली गुल से परेशान हुए लोग

Spread the love

देहरादून। अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन का केबल बक्सा फटने से मोहकमपुर, जोगीवाला, रिंग रोड, माजरी माफी, लोअर नत्थनपुर, नवादा इलाके में तड़के चार बजे बिजली गुल हो गई। इस वजह से पूरे इलाके में एक भी ट्यूबवेल नहीं चल पाया और पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित रही। एसडीओ आराघर ग्रामीण केडी जोशी ने बताया कि रिंग रोड छह नम्बर पुलिया पर केबल बक्सा फटा जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मोहकमपुर से टीम फल्ट तलाशते हुए छह नम्बर तक पहुंची। जिसके बाद फल्ट को दूर कर सुबह दस बजे आपूर्ति बहाल की गई। यूपीसीएल की टीम को मोहकमपुर से छह नम्बर पुलिया तक फल्ट तलाशने में 4 घंटे लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *