एकेश्वर में पानी की किल्लत से लोग परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एकेश्वर ब्लाक के मुख्य बाजार सहित आस-पास के गावों में पानी की किल्लत बनी हुई है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार को जलापूर्ति के लिए दो-दो योजनाएं संचालित की जा रही है, लेकिन इन दिनों दोनों पेयजल योजनाएं जलापूर्ति नहीं कर पा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद जदली ने बताया कि जल निगम की पटोटी योजना का लाभ मुख्य बाजार को नहीं मिल पा रहा है। इसकी सप्लाई बाजार क्षेत्र से काटकर गावों को कर दी गई है। वहीं नौगढ़ योजना पर पानी की आपूर्ति बहुत ही कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *