लोहावती नदी के स्वच्छ बनाने एकजुट हुए लोग

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट नगर पालिका, आईटीबीपी, व्यापार मंडल और लोगों ने लोहावती नदी में बृहद स्वच्छता अभियान का संचालन किया। इस दौरान लोगों ने मिलकर नदी से कूड़े को निकालकर उसका निस्तारण किया। इस दौरान तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी ने लोगों को स्वच्छता का शपथ दिलाई। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने लोहावती नदी में बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। लोगों ने अभियान के माध्यम से माध्यम से लोगों को नदी को प्रदूषण मुक्त रखने और इसे अपनी धरोहर के रूप में संरक्षित करने के लिए जागरूक किया। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने नगरवासियों से लोहावती नदी को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि, कूड़ा केवल नगर पालिका की ओर से संचालित कूड़ा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की। इस दौरान पालिका के ईओ सौरभ नेगी ने लोगों से नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया,सभासद आशीष राय, दीपक गोस्वामी, आईटीबीपी निरीक्षक गोपाल वर्मा आदि लोग और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *