चमोली : पुनगांव, भटक्वाली, मालई, जखेट व बिसौंणा क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने इंडेन गैस एजेंसी सिमली से जल्द घरेलू सिलिंडर भेजने की मांग उठाई है। मालई ग्राम सभा के प्रधान विनोद मालई, जयवीर सिंह प्रधान भटक्वाली, विनोद सिंह प्रधान पुनगांव, बच्चन सिंह प्रधान जखेट, दलबीर सिंह प्रधान बिसौणा व क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि दो माह से उनके गांवों में गैस की आपूर्ति नहीं की गई। एसे में लोगों को खाना बनाने में परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में जंगलों में सूखी लकड़ी भी नहीं मिल रही है। परेशान क्षेत्रवासियों ने इंडेन गैस एजेंसी के अधिकारियों से क्षेत्र में जल्द घरेलू गैस से भरा ट्रक भेजने की मांग उठाई है। (एजेंसी)