शहरी क्षेत्र में छह घंटे बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Spread the love

 

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की ओर से मेंटेनेंस के नाम पर रविवार को भी कटौती जारी रही। जिससे शहरी क्षेत्र में लोगों को करीब छह घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में साल भर लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। खपत बढ़ने व खराब मौसम को विभाग इसके लिए जिम्मेदार ठहराता है। हर माह रोस्टिंग के नाम पर घंटों कटौती भी की जाती रही। वहीं अब लाइन मेंटेनेंस के नाम पर लगातार कटौती की जा रही है। रविवार को सुभाष नगर बिजलीघर से जुड़े दो फीडर दिन भर बंद रहे। सुबह 10 बजे से राजपुरा व तिकोनिया फीडर से गुल बिजली शाम करीब चार बजे बहाल हो सकी। बिजली कटौती से लोगों को छह घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी नीरज पांडे के अनुसार सप्लाई बेहतर करने को लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। कटौती की सूचना उपभोक्ताओं को पूर्व में दे दी थी। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *