लोगों पर गया सिस्टम का ध्यान, मरम्मत का कार्य शुरु

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बरसात के मौसम में मुसीबत बने शहर की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत शुरु हो गई है। देवी रोड में जिन स्थानों पर सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है वहां पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही है।
मालूम हो कि बरसात के मौसम में शहर के गड्ढे आमजन के लिए चुनौती बन रहे थे। स्थानीय लोग लगातार गड्ढों के मरम्मत की मांग उठा रहे थे। यही नहीं कई स्थानों पर गड्ढों की चपेट में आने से लोग घायल भी हो रहे थे। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही थी। ऐसे में देवी रोड में उन स्थानों पर इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई जा रही है, जहां सड़क में गड्ढे हैं। कार्य की मजबूती के लिए स्वयं अधिकारी मौके का निरीक्षण भी कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने सड़क पर इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का भी विरोध किया। लोगों का कहना है कि देवी रोड में लगातार भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में इंटरलाकिंग टाइल्स अधिक समय तक नहीं टिक पाएगी। सिस्टम को इंटरलाकिंग टाइल्स के बजाय सड़क का डामरीकरण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *