हरिद्वार। धर्मनगरी में मंगलवार को दिन में लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। सुबह से शाम तक शहर में गर्मी का अहसास बना रहा। साथ ही दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं सोमवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को धर्मनगरी में धूप की तपिश बनी रही। इस कारण दिन में लोग गर्मी से बेहाल रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर बना रह। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार को दिन में गर्मी के लोगों के पसीने निकल गए।