लोग पश्चिमी सभ्यता से काफी प्रभावित हुए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सतपुली में बीएड प्रशिक्षु धर्मवीर और रितिका शर्मा ने स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष में सम्पूर्ण स्कूल के सौंदर्य के लिए पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।
प्रधानाचार्य श्रीमती उमा श्रीवास्तव ने सभी छात्राओ को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक समय में लोग पश्चिमी सभ्यता से काफी प्रभावित हुए हैं। हिंदी भाषा का महत्व समाप्त होता जा रहा है। हिंदी दिवस लोगों को उनकी जड़ों से जोड़े रखता है और लोगों को उनकी मूल संस्कृति की याद दिलाता है। ऐसे कई भारतीय हैं जो आज भी भारतीय संस्कृति को बनाए रखने में गर्व महसूस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *