भाजपा को जनता देगी जवाब : गणेश गोदियाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को श्रीनगर सीट से नामांकन किया। कांगे्रस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि डा. हरक सिंह रावत जनाधार वाले नेता हैं और उनका लाभ पार्टी को प्रदेश भर में मिलेगा। गोदियाल ने कहा कि बीजेपी सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है, लिहाजा महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को वह भूल गई। कोविड काल में सरकार ने नौकरियों के लिए इंटरव्यू भी प्रदेश से बाहर रखे, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है वह युवाओं के साथ थे या नहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चर्चाएं तो भी ये हैं कि 15-15 लाख लेकर सरकार ने नौकरियां दी। कोविड में सहारा देने के बजाय सरकार का ध्यान पैसों पर रहा। अब जनता बीजेपी को चुनाव में जवाब देगी। गोदियाल ने कहा कि वह कोई दावा तो नहीं करते कि कितनी सीट जीतेंगे यह जनादेश का मजाक होगा, लेकिन मतदाताओं से जरूर अपील करते है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान करें। इस मौके पर उनके साथ पालिकाध्यक्ष श्रीनगर पूनम तिवारी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *