बागेश्वर उपचुनाव में जनता देगी भाजपा को जवाब रू दर्शन लाल

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल के सोमवार को पहली बार शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हल में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ने कहा प्रदेश सरकार शोषित व वंचित समाज के अधिकारों का खात्मा कर रही है। बागेश्वर उपचुनाव के साथ आगामी लोकसभा चुनावों में जनता इसका जवाब भाजपा को देगी। कहा कि संगठन के विस्तार को काम किया जा रहा है। उन्होंने सभी जिला व ब्लक अध्यक्षों को जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करने को कहा। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। कहा कांग्रेस ही अनुसूचित समाज के लोगों को आगे बढ़ाने की सोच रखता है। इसके लिए पार्टी हर स्तर पर काम कर रही है। इस मौके पर लोस व बूथ स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। यहां युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या, कुंदन राम आर्य, इंदर पाल आर्य, रमेश कुमार, गौरव, मनोज शर्मा, प्रशांत सिंह, कुंदन लाल आर्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *