जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत में इन दिनों आवारा कुत्ते का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे है। संबंध में जिससे लोगों में भय का माहौल है। आवारा कुत्ते आए दिन बच्चों और बड़ों पर हमला कर घायल कर रहे है। जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल है।
क्षेत्रवासियों ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत और उपजिलाधिकारी सतपुली को ज्ञापन सौंपते हुए आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है। स्थानीय निवासी मीनाक्षी देवी, नीलम देवी, उपासना, सानिया, अनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत में स्थित जल संस्थान कार्यालय के सामने आवारा कुत्ता पिछले कई दिनों से आने जाने वालों पर हमला कर रहा है। कुत्ते ने अब तक 3 से 4 लोगो को काट लिया है। इस मामले में उपजिलाधिकारी सपतुली रेखा आर्य ने कहा कि इस मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत को निर्देशित किया जायेगा। वहीं नगर पंचायत सतपुली की ईओ पूनम का कहना है कि मामले का संज्ञान लिया गया है और उनके पास भी कई शिकायत आई है। पशुपालन विभाग के साथ मिलकर आवारा कुत्तों को पकड़ने और वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा।