लोनिवि की कार्यप्रणाली से लोगों में रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : कीर्तिनगर विकासखंड के डांग धारी मोटर मार्ग पर जगह-जगह डामर उखड़ जाने व गड्ढे पड़ जाने पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खोला से धारी के बीच सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त भी रखी है। बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। कहा इस संदर्भ में कई बार विभाग को अवगत भी कराया जा चुका है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष भी व्यक्त किया है। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के सहायक अभियंता हर्षवर्धन मैठाणी का कहना है की शासन को डांग धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, बजट की स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *