मित्र पुलिस निभा रही अपना फर्ज महिला व बाल अपराधों पर ग्रामीण क्षेत्रों में चला रही जन जागरूकता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मित्र पुलिस इन दिनों जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को महिला और बाल अपराधों को लेकर न सिर्फ जागरूक कर रही है । बल्कि उन्हें इनके विषय में कानून की जानकारियां दे रही है। पुलिस ने पैठाणी व थलीसैण थाना क्षेत्रों में बीते जून माह से लेकर अब तक इस क्षेत्र के180 गांवों में नौ हजार से अधिक महिला और बच्चों को अपराधों को लेकर कानूनन जानकारियां भी दी हैं।
जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के दिशा निर्देशों के बाद पुलिस ने थाना पैठाणी व थलीसैण क्षेत्रान्तर्गत महिला सम्बन्धी अपराधो में वृद्धि होने के दृष्टिगत यह अभियान चलाया है। एसएसपी ने पैठाणी व थलीसैण के थानाध्यक्षो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत महिला एवं बच्चों सम्बन्धी विशेष जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया था। जिसके क्रम में जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत पैठाणी व थलीसैण के महिला हेल्प डेस्क प्रभारियो के द्वारा बीते जून माह से अब तक जगरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने अब तक करीब 180 ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर नौ हजार से अधिक महिलाओं व बच्चों को अपराधों की विस्तार से जानकारी दी है। जिसमें अपराधों की रोकथाम, गुड टच-बैड टच, आपातकालीन नम्बर डायल-112, बाल हेल्प लाईन नम्बर-1098, साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। महिलाओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार, छेड़छाड़, भगा ले जाना, बाल विवाह आदि करता है। तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें। बल्कि इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। जिससे महिलाओ और बच्चों सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *