एलिवेटेड मार्ग निर्माण को लेकर जारी रहा लोगों का धरना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को एलिवेटेड बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को भी लोगों का धरना जारी रहा। कहा कि बेहतर विकास के लिए मार्ग को एलिवेटेड बनाना आवश्यक है। जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को लोगों ने चिल्लरखाल वन चौकी के समीप धरना दिया। दअरसल, मार्ग निर्माण को लेकर पिछले कई माह से आंदोलन चल रहा है। 12 फरवरी को उच्चतम न्यायालय ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को हरी झंडी दिखाई थी। लेकिन, क्षेत्र के बेहतर विकास को देखते हुए मार्ग एलिवेटेड बनाने की मांग को लेकर लोगों का धरना अब भी जारी है। ऐसे में आंदोलन की अगुआई कर रहे लोगों की ओर से मंगलवार को आंदोलन में अपना योगदान दे रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कहा कि इस आंदोलन में महिलाओं का सबसे अधिक योगदान है। घर का काम निपटाने के बाद महिलाएं लगातार धरना स्थल पर बनी हुई हैं। कहा कि जब तक धरातल पर मार्ग एलिवेटेड बनाने का कार्य प्रारंभ नहीं होता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जनता के हित को देखते हुए सरकार को जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *