जनता का रूझान कांग्रेस के पक्ष में : यशपाल आर्य

Spread the love

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने दिया रकित वालिया के पुत्र व पुत्र वधू को आर्शीवाद
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि जनता ने परिवर्तन के लिए मतदान किया है। कांग्रेस नेता रकित वालिया के पुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए यशपाल आर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव के बाद तस्वीर साफ है। बदलाव और परिवर्तन साफ दिखाई दे रहा है। जनता बदलाव का मन बना चुकी थी। मतदान के बाद रूझान कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस की मजबूत सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। पूर्व सीएम कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने या घर बैठने संबंधी बयान पर यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने किस संदर्भ में कहा है, यह वे नहीं जानते। लेकिन परंपरा है कि चुनाव के बाद विधान मंडल की बैठक होती है। बैठक के बाद केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेता है। लकसर विधायक संजय गुप्ता के बयान पर यशपाल आर्य ने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। संजय गुप्ता के बयान से स्ष्पट है कि चुनाव में संभावित हार को देखकर भाजपा में बिखराव की स्थिति बन गयी है। कांग्रेस नेता रकित वालिया ने बताया कि विवाह समारोह में शामिल होने के लिए यशपाल आर्य हरिद्वार आए थे। यशपाल आर्य ने वर वधू सागर वालिया एवं अदिती वालिया को आशीर्वाद देते हुए सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर विमल सैनी, नितिन हांडा, शुभम वालिया, उदयवीर चौहान, गिरीश वालिया आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *