मस्जिद के समीप धरना देने की मांगी अनुमति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्रीराम युवा वाहिनी ने प्रशासन से 27 नवंबर से लकड़ी पड़ाव स्थित रशीदिया मस्जिद के समीप धरना-प्रदर्शन करने के लिए अनुमति मांगी है।
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी को दिए गए पत्र में श्रीराम युवा वाहिनी के अध्यक्ष यति परमात्मानंद गिरि ने कहा कि लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में अवैध मस्जिदों व मदरसों को ध्वस्त करने के लिए नौ नवंबर को एक पत्र दिया था। लेकिन, अभी तक अवैध मस्जिदों व मदरसों को ध्वस्त नहीं किया गया। कहा कि अब वाहिनी 27 नवंबर से रशीदिया मस्जिद के समीप धरना-प्रदर्शन करेगी। पत्र में उपजिलाधिकारी से धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *