64 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस लगातार चेकिंग अभियान भी चला रही है। बुधवार को पुलिस ने 64 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
कोतवाली पुलिस ने 64 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान शिवपुरी निवासी विपिन को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के लिए लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही आमजन से भी शहर को नशा मुक्ति बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *