पेयजल किल्लत को लेकर किया जलसंस्थान का घेराव

Spread the love

पिथौरागढ़। डीडीहाट में पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जलसंस्थान का घेराव किया। इस अवसर पर लोगों ने बदहाल सेवा को लेकर जमकर नारे बाजी की। शुक्रवार को डीडीहाट में पानी की समस्या को लेकर जानता का आक्रोश जलसंस्थान पर फूटा।आक्रोशित जनता ने सुभाष चौक पर एकत्रित होकर बुड़काफल से जलसंस्थान तक जुलूस निकाला। इस अवसर पर दिगंबर सिंह कफलिया ने कहा की पेयजल आपूर्ति की समस्या से लोगों को काफी दिक्कत होती है। लवी कफलिया ने कहा कि थल पम्पिंग योजना के अधर में लटकने से जनता को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर चंचल सिंह कफलिया, श्री नर सिंह, बसंती कफलिया, आरती कफलिया,अनिता कफलिया, मीना डसीला, पारीका कफलिया, टिकेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *