पेयजल लाइन लीकेज, व्यर्थ बह रहा पानी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शहर में एक ओर जहां पानी की समस्या से शहरवासी त्रस्त हैं और लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं वहीं बदरीनाथ मार्ग पर नगर निगम के प्रेक्षागृह के सामने पाइप लाइन लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। प्रेक्षागृह के सामने पाइप लाइन का वॉल लीकेज हो रहा है। हालांकि कई बार नागरिक लीकेज को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं। मगर विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इनसे जहां पानी तो व्यर्थ बहता ही है साथ ही सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। नागरिकों ने बताया कि यदि इन लीकेज को सही कर दिया जाए तो काफी हद तक पानी बचाया जा सकता है।
जल संथान विभाग की अनदेखी के चलते शहर के अनेक स्थानों पर पाइप लाइनों में लीकेज के चलते पानी सड़कों पर व्यर्थ बहता रहता है। मुख्य सड़क बदरीनाथ मार्ग पर पेयजल पाईप लाईन लंबे समय से लीकेज पड़ी है। जिससे रोजाना पानी व्यर्थ बहता रहता है। इसके अलावा पानी सप्लाई के अलग-अलग स्थानों पर लगे वाल्व लीकेज पड़े हैं। जिनसे भी पानी व्यर्थ बहता रहता है। वहीं कस्बे के अनेक स्थान ऐसे हैं जहां पाईप लाईन लीकेज पड़ी है। जिन्हें दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि महीनों से जल संस्थान की पाइप लाइन का वॉल लीकेज हो रहा है। लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ सड़क पर फैल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले ही विभाग की लापरवाही से शहरवासी पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं और लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। यह भी विभाग की लापरवाही का ही नमूना है कि वॉल खराब होने से पाइप लाइन से रोजाना पानी की व्यर्थ बर्बादी हो रही है। पेजयल समस्या के चलते लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार वॉल खराब होने, पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने व लीकेज लाइन से पानी के व्यर्थ बहने की शिकायत की, लेकिन शिकायत के बावजूद लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत की ओर अभी तक विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं लीकेज पाइपलाइन से पानी के व्यर्थ बहने से आसपास कीचड़-गंदगी हो रही है।
उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ता एलसी रमोला का कहना है कि कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन व वॉल लीकेज को ठीक करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *