पेयजल योजना ठीक करने की मांग को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

पिथौरागढ़। अटलगांव के लोगों ने पेयजल योजना ठीक करने की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीण बलवंत कठायत ने कहा पीएमजीएसवाई ने भड़गांव-अटलगांव सड़क निर्माण के दौरान गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली योजना क्षतिग्रस्त कर दी। जिस कारण गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। कहा कई बार पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी जा रही। उन्होंने शीघ्र पेयजल योजना ठीक न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *