फार्मांसिस्टों ने लिया बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का संकल्प

Spread the love

बागेश्वर। फार्मेसी दिवस पर ट्रांस फॉर्मिंग ग्लोबल हेल्थ के तहत बेहतर स्वास्थ सेवा के तहत जरूरतमंद मरीज को सहयोग देने का संकल्प लिया। वैश्विक महामारी के दौरान बेहतर कार्य करने के बाद सरकार से स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के बजाय एक दिन का काटना निंदनीय है। सरकार द्वारा फार्मासिस्टों को विभिन्न केंद्रों को दवा वितरण, आवश्यक सामग्री का वितरण की व्यवस्था की जाती है। कोरोना वेलिएन्टर होने के बाद भी कई सरकारी संस्थाओं को पूरा वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ सेवाओं से जुड़े कर्मियों के वेतन कटौती को रोकने की मांग की। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट गोविंद सिंह कोरंगा, हरीश चंद्र ऐठानी, ओपी टम्टा, शैल दीप्ति नेगी, देवेंद्र गड़िया, भूपेंद्र रावत, जीवन प्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *