प्रदेश की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में योगदान दे रहे फार्मासिस्ट : ऋतु

Spread the love

फार्मेसी सेवा संघ की ओर से आयोजित किया गया अधिवेशन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : फार्मसी सेवा संघ (एलोपैथिक) की ओर से संघ का अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए फार्मासिस्ट का मुख्य योगदान बताया।
देवी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ने फार्मासिस्ट के कार्यों की प्रशांसा की। कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में गांव-गांव दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए फार्मासिस्ट अपना अमुख योगदान दे रहे हैं। कहा कि चारधाम यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसलिए उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ऋतु खण्डूडी भूषण ने आश्वासन दिया कि फार्मेसी से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक बेहतर और सुगमता से पहुंचें और इसके लिए सभी संबंधित कर्मचारियों के हितों का संरक्षण आवश्यक है। इस दौरान संघ ने विस अध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए चार धाम यात्रा के लिए स्वीकृत 63 फार्मासिस्ट पदों को शीघ्र भरने, वर्ष 2009 के बाद नियुक्त डिप्लोमा फार्मासिस्टों को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर पूर्व की भांति वेतनमान 5400 ग्रेड पे का लाभ देने, जनपद में फार्मेसी संघ की गतिविधियों के संचालन हेतु फार्मेसी भवन निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग उठाई। इस मौके पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप सिंह पंवार, जनपद अध्यक्ष पंचम सिंह रावत, अध्यक्ष सुधा कुकरेती, संजय नेगी, रुचिन महेश्वरी, डी.एस. नेगी, राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *