फार्मासिस्टों ने काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया

Spread the love

अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने लंबित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय आह्वान पर सरकार के विरोध में सोमवार को फार्मासिस्टों ने बांह में काला फीता बांधकर काम किया। जिला महिला और बेस अस्पताल में सांकेतिक प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की तेज करने की चेतावनी दी। यहां जेपीएस मनराल, श्याम लाल, जेएस देवड़ी, एमसी रेखाड़ी, बीडी साह, आरएस भोज समेत जिला, महिला और बेस समेत अन्य अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *