पीएचडी छात्रों ने की फैलोशिप अवधि विस्तारित करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के 2107-18 बैच के पीएचडी छात्रों ने नॉन-नेट फैलोशिप अवधि विस्तारित करने की मांग की है। इस संदर्भ में पीएचडी छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि कोविड महामारी के कारण उनका शोध कार्य भी प्रभावित हुआ है। जिसके कारण वह समय पर फील्ड वर्क सहित लैब वर्क व अन्य कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी द्वारा पांच मई 2016 में जारी अधिसूचना के तहत उनके शोध कार्य का अधिकतम समय छह वर्ष है। जबकि चार साल तक ही फैलोशिप दिए जाने का प्रावधान है। कहा वर्तमान में कोविड महामारी नियंत्रण में होने पर शोध कार्य तेजी पर है, लेकिन फैलोशिप में आ रही दिक्कतों से उनका शोध कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विवि के कुलसचिव से अनुरोध करते हुए कहा है कि शोध कार्य के दौरान आर्थिक रूप से उन्हें दिक्कतें न झेलनी पड़ें व कोविड महामारी के प्रभावित हुए शोध कार्य को देखते हुए उनकी फैलोशिप अवधि बढ़ाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *