शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण

Spread the love

पिथौरागढ़। पांगला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। परिजनो की तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 22 दिसंबर को पांगला क्षेत्र की एक किशोरी एकाएक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी के न मिलने पर दो दिन बाद परिजनों ने पांगला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने भादवि की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष अरूण राणा के नेतृत्व में जांच शुरू की। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को नगर के भाटकोट क्षेत्र से लक्ष्मण राम पार्की के साथ बरामद किया है। पुलिस पूछता में सामने आया है कि लिखोला पांगला निवासी लक्ष्मण किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर घर से लेकर आया। यहां उसका शारीरिक शोषण भी किया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 366ध्376 व 5ध्6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। टीम में कांस्टेबल जगत अधिकारी, मोनिका ह्यांकी, मनोज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *