श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन 17 मार्च से किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सूचना परिपत्र जारी किया गया है। संयोजक प्रो. आरएस नेगी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में आउटसोर्स से तैनात कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही वर्तमान में आउटसोर्स कर्मचारियों की आवश्यकता की व्यवहारिकता की भी जांच कर रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, सेल प्रभारियों और अनुभाग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके अधीन कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों जिस विभाग, अनुभाग या सेल के लिए नियुक्त किया गया है वह वहां भौतिक रूप से उपस्थित रहे। (एजेंसी)