खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुमखाल से सतपुली की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन मल्ली सतपुली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में पिकअप वाहन चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चालकर शव को खाई से बाहर निकाला।
सतपुली पुलिस को सूचना मिली कि गुमखाल की ओर से आ रहा एक पिकअप वाहन सतपुली मल्ली के समीप दुर्घाटना ग्रस्त हो गया। सूचना के बाद माौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया शुरु किया। कई घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने चालक को खाई से बाहर निकाला। लेकिन, माौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश जिला हापुर, पिलखुवा निवासी हरि ओम के रूप में हुई है। बताया कि वाहन पिलखुवा से पौड़ी की ओर आयुर्वेदिक दवाएं लेकर जा रहा था। वाहन में केवल चालक ही मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *