हरिद्वार। श्यामपुर गांव में लगने वाली जिला पंचायत की देहाती पीठ बाजार में गंदगी से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिला पंचायत की ओर से हर दुकानदार से सौ रुपये वसूलने के बाद भी पेयजल, शौचालय और साफ सफाई की व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। ग्रामीण शहजाद अंसारी, शानू अंसारी, फैय्याज, चमन कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि ठेकेदार की ओर से वसूले जाने वाले पैसे से पीने के पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए लेकिन इस तरह की कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान रहते हैं।